कानपुर देहात। दिव्यांगों एवं गरीब असहाय वर्ग के लोगों की मदद के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए, यही सच्ची ईश्वर की आराधना है।यह विचार गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में व्यक्त किए गए।
गुरुवार को *मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के दिव्यांग बोर्ड के सामने चल रहे साप्ताहिक भंडारे* में *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जय गोविंद एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.एल. वर्मा, एवं डॉक्टर यतेंद्र शर्मा* ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों को अपने हाथों से प्रसादी वितरित की। प्रसाद वितरण के बाद एक भेंटवार्ता के दौरान उन्होंने उक्त विचार व्यक्त किए।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/गौरतलब है कि यह मानवीय मुहिम *विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से* निरंतर चल रही है। *पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह के कार्यकाल में और उनकी प्रेरणा से* कार्यालय के कर्मचारी *रत्नेश बाजपेई एवं विजय कुमार* ने संयुक्त रूप से इस नेक कार्य की शुरुआत की थी।तब से हर *सोमवार और गुरुवार, सप्ताह में दो दिन* सीएमओ कार्यालय परिसर में दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आने वाले दिव्यांगजनों के लिए *निःशुल्क भोजन व्यवस्था* की जा रही है। सभी के सहयोग से यह अनुष्ठान अनवरत जारी है।*बेटी के जन्मदिन पर विजय कुमार ने कराया भंडारा*गुरुवार को संपन्न हुए भंडारे की समस्त खाद्य सामग्री कार्यालय कर्मचारी *विजय कुमार ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर* उपलब्ध कराई।इस दौरान सीएमओ डॉ जय गोविंद और एसीएमओ डॉ एसएल वर्मा ने बड़े ही आत्मीय भाव से दिव्यांगजनों को सब्जी, पूड़ी और मिष्ठान परोसा।सीएमओ कार्यालय से चल रही इस निःस्वार्थ सेवा की पूरे जनपद में सराहना हो रही है।