बिल्टीगढ़ रोड से 449 ग्राम गांजा समेत युवक गिरफ्तार

*फिरोजाबाद*। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 449 ग्राम गांजा और 3700 रुपये बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ पुलिस ने बिल्टीगढ़ रोड पर कब्रिस्तान के बगल में स्थित एक खोखे के पास से अभियुक्त अभिषेक पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव बबाइन, थाना खैरगढ़, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 449 ग्राम गांजा तथा 3700 रुपये बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा संख्या 240/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *