डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*फिरोजाबाद*। जिलाधिकारी फिरोजाबाद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार की बैरकों, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित प्रशासनिक एवं कारागार अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने और बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
डीएम और एसएसपी ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं कारागार अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *