लखीमपुर खीरी में बहन की सड़क हादसे में मौत: राखी बांधने जा रही थी, लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ा*

लखीमपुर खीरी में रक्षाबंधन पर मायके राखी बांधने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जहानपुर के पास लखीमपुर-भीरा मार्ग पर हुई। महिला को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन लखनऊ ले जाते समय एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया मृतका भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलूकापुर कलां निवासी मंजू वर्मा (पत्नी राम शंकर वर्मा) के रूप में हुई है। राम शंकर वर्मा ग्राम मलूकापुर कलां के प्रशासक प्रतिनिधि हैं जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मंजू वर्मा लखीमपुर शहर से भीरा थाना क्षेत्र के गांव नौसर जोगी स्थित अपने मायके राखी बांधने जा रही थीं।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/जहानपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मंजू वर्मा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं परिजन उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से लखीमपुर स्थित जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से मंजू वर्मा को लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई राम शंकर वर्मा का परिवार लखीमपुर शहर में किराए के मकान में रहता है। उनका पैतृक घर भीरा थाना क्षेत्र के मलूकापुर कलां में है। मंजू वर्मा शुक्रवार को लखीमपुर से ही रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए नौसर जोगी जा रही थीं, जब यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *