श्रावण त्रयोदशी पर शिव हनुमान मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, भव्य महा रुद्राभिषेक और श्रृंगार में उमड़े श्रद्धालु 

गाजीपुर। नयी बस्ती विशेश्वरगंज स्थित अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर परंपरागत रूप से बाबा भोलेनाथ का भव्य महा रुद्राभिषेक एवं महा श्रृंगार समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ लहुरी काशी के विद्वान आचार्य अजीत शास्त्री (पिंटू) महाराज के निर्देशन में बाबा भोलेनाथ के महा रुद्राभिषेक से हुआ।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन एवं बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तजनों ने महाआरती में शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाए। वहीं मोहल्ले की मातृशक्ति महिलाओं ने भक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के दीनानाथ सिंह, अजीत नरायन लाल, राघवेन्द्र सिंह, ओंकार लाल, नितिन आनंद, आनंद सिंह, अश्वनी सिंह, अंकुर श्रीवास्तव सहित समस्त मोहल्लेवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के अजीत नरायन लाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी भक्तजनों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *