गाजीपुर/बहादुरगंज। कस्बे के मोहल्ला पठान टोली स्थित मदरसा समसिया रजा उल उलूम के सामने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरानख्वानी से हुई। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकाला।
जुलूस पठान टोली से शुरू होकर डाकघर, हनुमान मंदिर, बरतर, दर्जी टोला, गन फैक्ट्री, डॉक्टर रामवृक्ष गली, दक्षिण मोहल्ला, मुख्य बाजार, नगर पंचायत, रहमतुल्ला खान की गली, छावनी, पुरानीगंज, भूमिहार टोली होते हुए डकीनगंज के रास्ते मदरसा समसिया रजा उल उलूम के सामने पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान जगह-जगह रुककर नात-ए-पाक पढ़ी गई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इस दौरान नारे-ए-तकबीर और नारे-ए-रिसालत की सदाएं गूंजती रहीं।इस अवसर पर मौलाना शोएब साहब बरकाती ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी प्राणी समान हैं और किसी भी प्राणी को दुख नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने आपसी भाईचारे, प्रेम और मानवता के साथ रहने का संदेश दिया। कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को प्रेम, शांति और मानवता का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में दुआख्वानी की गई। दुआ में देश में अमन-चैन, भाईचारा और आपसी मोहब्बत कायम रहने की कामना की गई।इस मौके पर मोहम्मद अली खान, बबलू खान, हाफिज शौकत खान, मुस्तफा खान, अबूसाद खान, इनायतुल्लाह खान, सद्दाम खान, निजामुद्दीन खान, रईस खान, अज्जू खान, आरिफ खान, सिकंदर खान, वकार खान, सहाब खान, माज खान, अबूजर खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।