जखनिया, गाजीपुर।साबिर अली Pvt. ITI, जखनिया में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 110 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।प्लेसमेंट अभियान में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स लिमिटेड, Valeo Friction Materials Private Limited तथा NTTF के डिप्लोमा कार्यक्रम से जुड़े रोजगार एवं प्रशिक्षण अवसरों की जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराए गए।चयनित अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न कंपनियों में असिस्टेंट टेक्नीशियन एवं प्रोडक्शन ट्रेनी जैसे पदों पर रोजगार के अवसर हैं। कंपनियों द्वारा परिवहन सुविधा, भोजन, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज, बीमा एवं अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। कुछ कार्यक्रमों में प्रशिक्षण के बाद स्थायी रोजगार का अवसर भी बताया गया है।NTTF के मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग डिप्लोमा (CP33) कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उद्योग आधारित प्रशिक्षण, व्यावहारिक कौशल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं के लिए प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर बताए गए हैं।इस अवसर पर H.R. रामनाथ पासवान ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साबिर अली आई टी आई के डायरेक्टर आमिर अली ने कहा कि युवाओं को बेहतर औद्योगिक प्रशिक्षण के साथ देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। 110 में से 80 अभ्यर्थियों के चयन से संस्थान में खुशी का माहौल रहा।प्रिंसिपल अमरनाथ यादव ने सेलेक्ट हुवे 80 विद्यार्थियों को शुभकामनायें दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्थान के अनुदेशक – संदीप कुमार, राधेश्याम यादव, अजय कुमार, प्रताप यादव, गोविन्द कुमार राव, तथा धर्मवीर भारद्वाज थे।