प्रदेश अध्यक्ष  हाउस अरेस्ट किए जाने पर भारतीय गोरक्षा परिषद का कड़ा विरोध

भारतीय गोरक्षा परिषद ने परिषद के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष  मोहित चौधरी को देर रात कथित रूप से हाउस अरेस्ट किए जाने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है।परिषद ने कहा कि श्री मोहित चौधरी आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेरठ स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती दिग्विजय सिंह भाटी से मुलाकात करने जा रहे थे। दिग्विजय सिंह भाटी के साथ बेहराड़ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और बर्बरता की घटना सामने आई है और परिषद पीड़ित का हालचाल जानने तथा उनके परिवार से मिलने जा रही थी।भारतीय गोरक्षा परिषद ने कहा कि किसी पीड़ित से मिलने जाना कोई अपराध नहीं है।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/यदि प्रशासन ने इस मुलाकात को रोकने के लिए हाउस अरेस्ट जैसी कार्रवाई की है, तो यह लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि मोहित चौधरी को किस वैधानिक आदेश और किस कानून के तहत हाउस अरेस्ट किया गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही दिग्विजय सिंह भाटी प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।भारतीय गोरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि वह पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *