तहसील बिसवा के लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने साथी लेखपाल को साजिशन फसाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध।जनपद अयोध्या की तहसील सोहाबल के लेखपाल उत्कर्षदीप को एंटी करप्शन टीम द्वारा साजिशन फंसाये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ क़ी प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में तहसील बिसवां के सभी लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार बिसवा अनिल कुमार राम को सौपा।ज्ञापन में अयोध्या क़ी घटना क़ी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हो, ट्रैप से पूर्व अनिवार्य जाँच एवं फर्जी व दुर्भाबनापूर्ण ट्रैप पर रोक लगे तथा स्पष्ट एवं कड़े निर्देश जारी किये जाए।इस दौरान तहसील बिसवां के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार, मंत्री नीलेश कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष लवकेश कठेरिया,कोषाध्यक्ष अमरसिंह मौर्य,लेखापरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव लेखपाल रामनाथ,सुनेन्द्र वर्मा,आशीष यादव,राहुल शुक्ला,अशोक वर्मा,राम अवध,अनिल कुमार, नलिनी वर्मा,शिप्रा मिश्रा, नमिता श्रीवास्तव,सागर भारती,उमेश श्रीवास्तव, रामलखन यादव,अनुज यादव, ओमसिंह राना,करुणेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।