भदोही। आलमी तहरीक दावते इस्लामी के तत्वाधान में रविवार को अज़ीमुल्लाह चौराहा स्थित मस्जिद गौसिया से बाद नमाज़ ज़ोहर ईद मिलादुन्नबी यानि बारह रबीउल अव्वल का जुलूस निकला। यह जुलूस मदनी मुन्नो द्वारा निकाला गया। जुलूस में शामिल सैकड़ो ई रिक्शा पर सवार बच्चेें हाथों में सब्ज परचम व सरकार की आमद मरहबा, यासीन की आमद मरहबा, ताहा की आमद मरहबा, कौनैन कि आमद मरहबा, सरवर की आमद मरहबा के नारे को लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जुलूस नगर के मेन रोड जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया, लिप्पन तिराहा, अहमद गंज गजिया, पायल टाकिज, बाज़ार सरदार खां, आलमपुर, नुरखांपुर, मलिकाना, पचभैया, गौरियाना, जमुन्द, बाज़ार सलाबत खां, अंबरनीम, कटरा बाजार, अजीमुल्लाह चौराहा मस्जिद गौसिया देर शाम पहुंच कर समाप्त हो गया। जुलूस में 8 दर्जन से अधिक ई रिक्शा शामिल रहा।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/जिस पर सवार 5 से 14 वर्ष के बच्चें हाथों में सब्ज परचम लिए आका की आमद-मरहबा, मदनी की आमद-मरहबा, मक्की की आमद मरहबा, कौनैन की आमद-मरहबा, सरवर की आमद-मरहबा, मरहबा या मुस्तफा-मरहबा या मुस्तफा के नारे को बुलन्द करते हुए चल रहे थे। वही बच्चें बीच-बीच में नात शरीफ को भी पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस निकलने वाले रास्ते में कई स्थानो पर लोगो द्वारा चाय फल मिठाईयां व टॉफी आदि को बाटा जा रहा था। वहीं जुलूसे मोहम्मदी सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की सुरक्षा व्यवस्था में पर्याप्त पुलिस के जवान लगे रहे। जुलूसे आका सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम में गुलाम फरीद हबीबी, हाफ़िज़ असहाब, नजर नवाज, इरशाद अंसारी, आदिल शेख, राशिद बेग मिंटू हबीबी, वसीम अत्तारी, इरशाद अंसारी आदि जुलूस की निगरानी में लगे रहे।