पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को थाना महराजगंज तराई का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस प्रकरणों एवं लंबित अभियोगों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी मामलों में नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया।मिशन शक्ति केंद्र पर महिला एवं बाल संबंधी शिकायतों का संवेदनशीलता से त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर सीओ डी0के0 श्रीवास्तव,थाना प्रभारी संतोष तिवारी व इंस्पेक्टर बदरूदीन खां उप निरीक्षक नागेश्वर पटेल अर्जुन यादव राम मोहन सिंह अविनाश सिंह महिला कांस्टेबल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।