पहल टु हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग के सचल दल द्वारा तहसील रसूलाबाद के ग्राम बादशाहपुर के रामबाबू पुत्र होरी लाल, रविकुमार पुत्र रामबाबू चलाते हैं। खोया भट्टी पर छापेमारी की गयी। जहाँ लगभग एक कुन्तल खोया, रिफाइण्ड स्किम्ड मिलावट वाला पाऊडर 7 बोरी एसएमपी एवं 15 लीटर H202 हाइड्रोजन पराक्साइड मिल्क पाया गया।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उक्त वस्तुओं के पास कारोबार में प्रतिबंधित है। सभी के नमूने लेकर खोया को तत्काल नष्ट कराते हुए खोया भट्टी व दोनो संचालको के खिलाफ रसूलाबाद कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। वैसे भी बादशाहपुर खोया कारोबार के लिए दूर दूर तक चर्चित है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राम अवतार सिंह ने बताया किसी भी दशा मे मिलावट व खोये के अवैध कारोबार पर विभाग की पूरी नजर है।