नई दिल्ली : भारत के नाम एक और बड़ी खेल उपलब्धि जुड़ने जा रही है। लद्दाख में समुद्र तल से करीब 11,800 फीट की ऊंचाई पर दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना तैयार की गई है। लेह के पास थिक्से इलाके में प्रस्तावित इस स्टेडियम के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।द्दाख में क्रिकेट की बुनियाद मजबूत करने और स्थानीय युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह परियोजना तैयार की गई है। प्रस्तावित स्टेडियम का नाम ‘रणबीरपुर क्रिकेट स्टेडियम’ रखा जा सकता है।द्दाख प्रशासन का लक्ष्य क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना और स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्टेडियम बनने के बाद घरेलू स्तर के मुकाबलों के आयोजन के साथ-साथ खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का बेहतर विकल्प मिलेगा।प्रस्तावित क्रिकेट मैदान लेह से करीब 17 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।हालांकि, लद्दाख की कठिन मौसम परिस्थितियों को देखते हुए यहां बड़े मुकाबलों का आयोजन मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में ही संभव होगा।लद्दाख पहले से ही देश-विदेश के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ऐसे में विश्व के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन स्टेडियम को बड़े स्तर पर विकसित करने की योजना बना रहा है, ताकि क्रिकेट प्रेमी भी लद्दाख की ओर आकर्षित हों।हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम ने भी खेल और पर्यटन को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।इसी तरह लद्दाख में प्रस्तावित स्टेडियम के भी क्षेत्र के पर्यटन को नई पहचान देने की उम्मीद है।हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में करीब 8,000 फीट की ऊंचाई पर क्रिकेट स्टेडियम मौजूद है। लद्दाख में प्रस्तावित मैदान इससे करीब 3,800 फीट अधिक ऊंचाई पर होगा।इसके बनने के बाद यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान होने का दावा कर सकेगा।भारत के पास पहले से ही दर्शक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मौजूद है। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का पुनर्निर्माण 2015 में शुरू हुआ था और फरवरी 2020 में इसका उद्घाटन किया गया।बाद में इसका नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया।नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 1,32,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है।इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) को पीछे छोड़ा है, जिसकी क्षमता करीब 1,00,024 दर्शकों की है।अब लद्दाख में प्रस्तावित दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम के साथ भारत के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में एक और अनोखा अध्याय जुड़ने की उम्मीद है।