निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा भवन में कराए जा रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन में लगाई जा रही फॉल सीलिंग, लाइटिंग तथा अन्य सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप कराए जाएं। निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अध्यक्ष नगरपालिका परिषद नरेंद्र गुप्ता ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस द्वारा लगभग ₹389 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में नवनिर्मित भवन से नगरपालिका परिषद के कार्यालयीय कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे, जिसके पश्चात कार्यालय का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराते हुए भवन को व्यवस्थित एवं जनसुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाए।