बड़हलगंज। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़हलगंज थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 366/2026 में वांछित आरोपी राजबहादुर यादव उर्फ राजू (38) पुत्र सूचित यादव, निवासी परसिया तिवारी, थाना बड़हलगंज को टेड़िया बंधा से गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के समुदा गांव निवासी मालती पांडेय ने तहरीर दी थी कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने बातचीत में उलझाकर उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/तहरीर के आधार पर बड़हलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजबहादुर यादव का नाम सामने आया।पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का मंगलसूत्र तथा काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP52BF3967 बरामद की। जांच में बाइक के हाटा थाना क्षेत्र से चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बड़हलगंज, झंगहा, गगहा और हाटा थानों में लूट के प्रयास, धोखाधड़ी, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रवि भूषण राय, उपनिरीक्षक संतोष यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार पांडेय, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव और रिजर्व कांस्टेबल सौरभ राय शामिल रहे।