आरकेजीआईटी में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

गाज़ियाबाद,। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के नए अकादमिक सफर की शुरुआत करते हुए राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी), गाज़ियाबाद में तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 22 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम में एमबीए, एमसीए, बीटेक, बीफार्मा, बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं, संस्कृति एवं करियर अवसरों से परिचित कराना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त राजनयिक (आईएफएस) श्री दीपक वोहरा रहे। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा एवं डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर एच.जी. गर्ग सहित विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अति  दीपक वोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वैश्विक दृष्टिकोण, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने। read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/तथा बदलते वैश्विक परिदृश्य में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया।वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आरकेजीआईटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए अनुशासन, मेहनत एवं सकारात्मक सोच को विद्यार्थी जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।डायरेक्टर डॉ. बी.सी. शर्मा ने कहा कि ओरिएंटेशन विद्यार्थियों के अकादमिक सफर की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर सीखने एवं नवाचार को अपनी शिक्षा का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर श्री एच.जी. गर्ग ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।प्रथम दिन विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, तकनीकी एवं सांस्कृतिक क्लबों, खेल तथा छात्र कल्याण सुविधाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने करियर निर्माण, कौशल विकास, उद्योग की आवश्यकताओं एवं रोजगार अवसरों पर इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए।कार्यक्रम के अंत में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, संस्थान के पदाधिकारियों, विभागाध्यक्षों, संकाय सदस्यों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।आयोजकों के अनुसार, आगामी दो दिनों में इंडस्ट्री एक्सपोजर, नवाचार एवं उद्यमिता, करियर एवं प्लेसमेंट तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का समापन 22 अगस्त को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *