मोक्ष सप्तमी पर निर्वाण लाडू चढ़ाकर मनाया भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक

 ललितपुर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में मोक्ष सप्तमी पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में पं. विनोद जैन शास्त्री के निर्देशन में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर बालयति भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव के अवसर पर सुबह चैतन्य चमत्कारी मूलनायक पारसनाथ स्वामी का अभिषेक-शांतिधारा पूजन एवं विघ्नहरण पारसनाथ विधान  का आयोजन किया गया। जिसमें विपिन कुमार पवन जैन महावीर प्रसाद अतुल जैन राजाखेड़ा, राजीव कुमार श्रेय जैन राजेश कुमार राकेश जैन ललितपुर एवं  मिठया संतोष कुमार सौरभ जैन अभिषेक कुमार अर्हम जैन ने मंत्रोच्चार के मध्य शांतिधारा संपन्न की। सम्यक जैन रोहित बुखारिया ने छत्र चढ़ाया, सोनम रीतेश जैन ने चँवर ढोरे एवं अपर्णा सचिन जैन निवाड़ी ने आरती उतारी। दीप्ति राजीव जैन ललितपुर एवं अंजू राकेश सतभैया ने निर्वाण लाडू चढ़ाया। दोपहर में ध्वजारोहण, वार्षिक कलशभिषेक के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाकर मोक्ष कल्याणक मनाया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी एवं आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अभय जैन विरधा एवं सुभाष जैन कड़ेसरा ने किया। ध्वजारोहण पूर्व पार्षद चौधरी चक्रेश जैन एवं दानाशाह अर्चित जैन नयाखेड़ा ने किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/सौरभ जैन विरधा, जिनेन्द्र जैन पचौड़ा, आनंद जैन पवा एवं शिखरचंद माताटीला ने अभिषेक एवं अरविन्द जैन विरधा और धर्णेन्द्र जैन खजराहा ने शांतिधारा की क्रियाएँ संपन्न की। राजेंद्र जैन टूंका, पुष्पेंद्र जैन विरधा, चौधरी सुधीर जैन, चेतन जैन बुढ़पुरा, मनीष जैन कड़ेसरा ने चँवर ढोरे एवं अनुज जैन नयाखेड़ा ने छत्र चढ़ाया, अजय जैन विरधा ने मंगल आरती उतारी। निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य दानाशाह जैन, चंद्रकुमार नयाखेड़ा, प्रसन्न कुमार प्रदीप जैन गुन्देरा, उत्तमचंद, विजय जैन, राजकुमार जैन पवा, कैलाशचंद जैन गेवरा, सुरेंद्र जैन, गौरव कुमार, ऋषभ जैन, आदेश कुमार, अचिन जैन विरधा, आदेश मोदी, अनिल जैन, रोहित बबीना, पंकज भंडारी, अमित जैन कड़ेसरा एवं वामदेवी महिला मण्डल जख़ौरा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंध समिति सहित निकटवर्ती सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन एवं आभार व्यक्त मंत्री जयकुमार जैन ने किया। वहीं कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित भक्तामर महामंडल विधान के साथ जैन मिलन बहुमण्डल एवं वासुपूज्य जिनालय शाखा के संयुक्त तत्वाधान में निर्वाण लाडू चढ़ाकर भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। सायं काल में णमोकार महामंत्र का पाठ एवं मंगल आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन अनिल जैन बबीना ने किया। आभार व्यक्त विशाल जैन पवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *