थाना नाराहट पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को  किया  गिरफ्तार 

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक,  संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक,  कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली  राजेश कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नाराहट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 175/2026 धारा 108 बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्तगण- 1. सीताराम पुत्र हरलाल विश्वकर्मा उम्र करीब 60 वर्ष निवासी ग्राम डोगराखुर्द /डोगराकलां थाना नाराहट जनपद ललितपुर 2. पूरन लाल पुत्र हरलाल विश्वकर्मा उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम डोगराखुर्द /डोगराकलां थाना नाराहट जनपद ललितपुर को नियमानुसार गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/घटना का संक्षिप्त विवरण-मुकदमा उपरोक्त के वादी निर्भान पुत्र ग्यासी बसोर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम डोगराखुर्द थाना नाराहट जनपद ललितपुर द्वारा दिनांक 05.08.2026 को तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि अभियुक्तगण द्वारा वादी के भाई जोधन द्वारा पूर्व में पंजीकृत कराये गये मुकदमें में राजीनामा का दबाव बनाना, जिससे परेशान होकर वादी के भाई जोधन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना ।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नाराहट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए थाना नाराहट पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित आभियुक्तगण सीताराम एवं पूरन लाल उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थानाध्यक्ष  दयाशंकर सिंह थाना नाराहट जनपद ललितपुर मय टीम शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *