‘अनावरण5.0’के साथ सीएमडी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का शुभारंभ

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी)में प्रबंधन शिक्षा के नए सत्र 2026-28 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘अनावरण5.0-एक शुभारंभ’ नामक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन पार्व हॉल में भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम को डॉ.के.एन.मोदी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.डी. के.मोदी का स्नेह,आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वचनों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में नई ऊर्जा,उत्साह एवंआत्मविश्वास का संचार किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मयंक एन.गुप्ता,पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी,एएमएक्स रहे। उन्हें फोर्ब्स इंडिया द्वारा ‘भविष्य के लिए उल्लेखनीय संस्थापकों’ की सूची में भी स्थान दिया गया है।उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए नेतृत्व क्षमता,नवाचार,निरंतर सीखने तथा बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।समारोह में कार्यकारी निदेशक डॉ.दीपांकर शर्मा,डॉ.एकता भारद्वाज,प्रार्या जी.डी.एम. आई.कॉलेज,तथा डॉ.पूजा शर्मा,प्राचार्या,डॉ.के.एन.मोदी ग्लोबल स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही।नवप्रवेशित विद्यार्थियों को डॉ. दीपांकर शर्मा,मयंक एन. गुप्ता तथा सीएमडी निदेशक डॉ.रविन्द्र आर्या द्वारा प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक संबोधन प्रदान किए गए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन बनाए रखने, प्रभावी संवाद कौशल विकसित करने,तकनीकी एवं प्रबंधकीय दक्षताओं को मजबूत करने तथा उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।अपने संबोधन में सीएमडी के निदेशक डॉ.रविन्द्र आर्या ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्थान की वर्ष1983 से चली आ रही 43 वर्षों की गौरवशाली प्रबंधन शिक्षा परंपरा का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि प्रबंधन शिक्षा केवल एक उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं है,बल्कि यह नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, व्यावसायिक दृष्टिकोण, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को विकसित करने की यात्रा है।कार्यक्रम की सफलता में सुधांशु चतुर्वेदी,प्रो.दिव्या वत्स,प्रो.प्रियंका सक्सेना,डॉ. दीपली चौधरी,डॉ.निखिल सिरोही,विकास कुमार सहित सीएमडी के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।‘अनावरण 5.0’ का यह आयोजन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए एक नई शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा का प्रेरणादायी शुभारंभ सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सीखने, नेतृत्व करने,नवाचार अपनाने और अपने सपनों को साकार करने का आत्मविश्वास जगाया तथा उन्हें उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट, मोदीनगर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,उत्कृष्ट प्रबंधन शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *