अलप्पुझा : रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। केरल के अलप्पुझा में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई।शुरुआत में पुलिस इसे डकैती के दौरान हुआ कत्ल मान रही थी, लेकिन जब तफ्तीश आगे बढ़ी और जांच की परतें खुलीं, तो जो सच सामने आया उसने तेज-तर्रार पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े कर दिए।इस जघन्य हत्याकांड को किसी खूंखार गैंग ने नहीं, बल्कि बुजुर्ग की 13 साल की मासूम सी दिखने वाली पोती ने अपने नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/
लूट का शक, लेकिन कातिल निकली घर की ही लाडली
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 67 साल के शिवनकुट्टी चेट्टियार का शव उनके ही घर में बंधक हालत में मिला था। उनके हाथ-पैर बुरी तरह बंधे हुए थे और गले में कपड़ा कसा हुआ था। घर से सोने के जेवर भी नदारद थे, जिसके चलते पहली नजर में यह सीधा-सीधा लूट के इरादे से की गई हत्या का मामला लगा।सोमवार सुबह खुद 13 वर्षीय पोती ने पड़ोसियों को जाकर कहानी सुनाई कि दादा अंदर से कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू हुई।
बॉयफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए रची साजिश
पुलिस ने जब घर के सदस्यों से पूछताछ शुरू की, तो आठवीं क्लास में पढ़ने वाली पोती बार-बार अपने बयान बदलने लगी। उसके इस रवैये से पुलिस का शक गहरा गया और जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपने 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड को आईफोन और स्पोर्ट्स बाइक दिलाना चाहती थी। इसके लिए पैसों का इंतजाम करने खातिर उसने अपने प्रेमी और उसके दो अन्य दोस्तों (16 और 17 साल) के साथ मिलकर दादा के घर से सोना चुराने की खौफनाक योजना बनाई। पोती ने ही साथियों को बताया था कि सोना कहां रखा है।शनिवार रात चारों आरोपी कोल्लम से ट्रेन पकड़कर आए और घर में घुसकर बुजुर्ग की दम घोंटकर जान ले ली। वारदात के बाद वे करीब 4.5 तोला सोना लेकर फरार हो गए।
क्राइम फिल्मों की तर्ज पर मिटाए सबूत, वीडियो भी बनाया
इस वारदात में शामिल नाबालिगों का दिमाग इतना शातिर था कि उन्होंने पुलिस के स्निफर डॉग्स को चकमा देने के लिए पूरे घर में लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दिया था।पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने क्राइम वेब सीरीज या फिल्में देखकर सबूत मिटाने का यह तरीका सीखा था। क्रूरता की हद तो तब हो गई जब जांच में पता चला कि आरोपियों ने इस पूरी वारदात का बकायदा वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और उसे आपस में शेयर किया। फिलहाल पुलिस ने लूटे गए गहनों का कुछ हिस्सा कोल्लम से बरामद कर लिया है और चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ ‘जुवेनाइल जस्टिस एक्ट’ (JJ Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।