ओवरलोड टिपरों के कारण धीरा-घरोटा मार्ग जर्जर, टूटी नहर की रेलिंग से बड़े हादसे का खतरा

पठानकोट के धीरा से ताज़पुर (घरोटा) मार्ग पर भारी ओवरलोड टिपरों और क्रशर वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और नहर के पुल की सुरक्षा रेलिंग भी टूट गई है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना रहता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों और सुरक्षा के अभाव के चलते रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी में वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने और सीधे नहर में गिरने का जोखिम बढ़ गया है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ पिछले 10-12 वर्षों से इस गंभीर समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह चीमा, गुरचरण सिंह और हरप्रीत हैप्पी ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन की उदासीनता पर गहरा आक्रोश प्रकट किया है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि किसी जनहानि का इंतजार किए बिना प्रशासन तुरंत इस मार्ग व पुल की मरम्मत करवाए तथा अवैध ओवरलोडिंग पर सख्त कानूनी कार्रवाई करे, अन्यथा वे कड़ा विरोध जताने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *