सुजानपुर में सिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस कार्रवाई पर भड़के ‘आप’ नेता साहिब सिंह साबा

पंजाब के पठानकोट स्थित सुजानपुर के नहरी क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा भारी पुलिस बल और प्रशासन की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके तहत सड़क किनारे बने खोखों, दुकानों और ढाबों को जेसीबी की मदद से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के हुई इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों और पीड़ित परिवारों में भारी रोष व्याप्त है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ जिन्होंने अपनी आजीविका छिन जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के नेता साहिब सिंह साबा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। प्रशासन के इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि जब 5% किराया बढ़ाकर लीज आगे बढ़ाने का प्रस्ताव विचाराधीन था, तब बिना नोटिस गरीबों की दुकानों पर बुलडोजर चलाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वे इस अन्याय के खिलाफ हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष मजबूती से पक्ष रखेंगे और प्रभावितों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *