Telegram का बड़ा धमाका, हर यूजर को बिल्कुल फ्री मिलेगी वेबसाइट; CEO का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: क्या आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाना चाहते हैं, वह भी बिना एक भी रुपया खर्च किए? अगर हां, तो सिक्योर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम (Telegram) आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।मैसेजिंग की दुनिया में तहलका मचाने के बाद अब टेलीग्राम अपने करोड़ों यूजर्स को बिल्कुल फ्री में वेबसाइट बनाने की धांसू सुविधा देने जा रहा है। कंपनी के फाउंडर और सीईओ पावेल डूरोव (Pavel Durov) ने इस महा-प्लान का बड़ा ऐलान किया है।अगर यह योजना सफल होती है, तो इंटरनेट की दुनिया में यूजर्स की पहचान का तरीका पूरी तरह से बदल जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/

.gram डोमेन से होगी आपकी नई पहचान
टेलीग्राम के सीईओ पावेल डूरोव ने जानकारी दी है कि कंपनी ने खास ‘.gram’ डोमेन के लिए आधिकारिक रूप से आवेदन किया है। जिस तरह आप किसी भी वेबसाइट के पीछे .com या .in देखते हैं, ठीक वैसे ही आने वाले समय में आपको .gram देखने को मिल सकता है।अगर दुनिया भर के डोमेन को मैनेज करने वाली संस्था ICANN से इस आवेदन को मंजूरी मिल जाती है, तो टेलीग्राम का इस्तेमाल करने वाले करीब एक अरब यूजर्स अपने नाम का वेब एड्रेस आसानी से हासिल कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका टेलीग्राम यूजरनेम @rahul है, तो भविष्य में आपकी वेबसाइट का पता rahul.gram हो सकता है।

AI की मदद से सिर्फ एक प्रॉम्प्ट में बनेगी फ्री वेबसाइट
इस पूरी योजना की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आपको वेबसाइट बनाने के लिए किसी भी कोडिंग या तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं होगी।आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से वेबसाइट बनाना आसान तो हुआ है, लेकिन उसे इंटरनेट पर होस्ट करने और डोमेन खरीदने के लिए अच्छे-खासे पैसे चुकाने पड़ते हैं। लेकिन टेलीग्राम अपने यूजर्स को यह पूरी सर्विस बिल्कुल फ्री में देने वाला है। इसके तहत यूजर महज एक प्रॉम्प्ट (कमांड) देगा और एआई की मदद से तुरंत उसकी शानदार इंटरैक्टिव वेबसाइट बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देनी होगी।

सिर्फ चैटिंग ऐप नहींअब ऑलइनवन प्लेटफॉर्म बनेगा टेलीग्राम
टेलीग्राम का यह बड़ा कदम रातों- रात नहीं उठाया गया है, बल्कि कंपनी लंबे समय से खुद को सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप की छवि से बहुत आगे ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है। टेलीग्राम पहले ही अपना इन-बिल्ट ब्राउजर और मिनी ऐप स्टोर (Mini App Store) लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने ‘username.t.me’ जैसे सीधे वेब लिंक का सपोर्ट भी शुरू कर दिया है, ताकि यूजरनेम को इंटरनेट के पते की तरह इस्तेमाल किया जा सके। अब ‘.gram’ डोमेन उसी दिशा में एक सबसे बड़ा कदम है।अगर इसे हरी झंडी मिल जाती है, तो चैट, चैनल, बॉट, मिनी ऐप्स और खुद के ब्राउजर वाले इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की पर्सनल वेबसाइट भी होगी, जो टेलीग्राम को अपने प्रतिद्वंदियों से कई गुना आगे खड़ा कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *