मुंबई : शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और सेंसेक्स में भारी गिरावट के बीच मंगलवार का दिन कुछ निवेशकों के लिए छप्परफाड़ कमाई वाला साबित हुआ है। बाजार में 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के बावजूद मिल्की मिस्ट डेयरी फूड (Milky Mist Dairy Food) के शेयरों ने अपनी धमाकेदार एंट्री से सबको चौंका दिया है।पनी के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही जबरदस्त मुनाफा हुआ है। इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर 18 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ और कुछ ही देर में 30 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर निवेशकों की झोली भर दी।
एक ही दिन में प्रति लॉट 4400 रुपये से ज्यादा का मुनाफा
शेयर बाजार के आंकड़ों पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर 165 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था, जबकि इसका इश्यू प्राइस मात्र 140 रुपये तय किया गया था। लिस्टिंग के बाद यह शेयर तेजी से भागता हुआ 181.45 रुपये के रिकॉर्ड हाई तक पहुंच गया।इस आईपीओ का लॉट साइज 107 शेयरों का था, यानी एक निवेशक ने कम से कम 14,980 रुपये का निवेश किया था। शेयर के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद एक लॉट की वैल्यू बढ़कर 19,415 रुपये से अधिक हो गई। इस लिहाज से निवेशकों को एक ही दिन में प्रति लॉट 4,435 रुपये का शानदार मुनाफा हो गया है, जिसे मौजूदा बाजार की स्थिति में एक बेहतरीन रिटर्न माना जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
निवेशकों ने दिखाया था भारी उत्साह, 56 गुना हुआ था सब्सक्राइब
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड का यह आईपीओ 11 अगस्त से 13 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस पब्लिक इश्यू को लेकर निवेशकों में गजब का क्रेज देखने को मिला था और यह कुल 56.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा सबसे ज्यादा 155.83 गुना भरा गया था, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) ने 34.91 गुना और रिटेल निवेशकों ने 8.41 गुना दांव लगाया था।1,553 करोड़ रुपये के इस मेगा आईपीओ में 1,428 करोड़ रुपये के नए शेयर और 125 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से 465 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली थी।
कर्ज चुकाने और कारोबार के विस्तार पर खर्च होगी जुटाई गई रकम
मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए जुटाई गई कुल 1,121.41 करोड़ रुपये की अनुमानित शुद्ध रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी बैलेंस शीट को और मजबूत करने में करेगी। कंपनी 496.86 करोड़ रुपये की बड़ी रकम से अपने पुराने बकाया कर्जों का समय से पहले भुगतान करेगी, जिससे कंपनी को ब्याज के भारी बोझ से राहत मिलेगी।इसके अलावा 469.24 करोड़ रुपये की लागत से पेरुंदुरई स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जाएगा। बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी 155.31 करोड़ रुपये की लागत से विजी कूलर और आइसक्रीम फ्रीजर आदि लगाने की भी बड़ी योजना बना रही है।
शानदार वित्तीय प्रदर्शन, मुनाफे में दर्ज की गई 176 फीसदी की छलांग
कंपनी के शेयरों में इस जबरदस्त तेजी और निवेशकों के भरोसे के पीछे इसके मजबूत वित्तीय आंकड़े एक बड़ी वजह हैं। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड ने वित्त वर्ष 2026 में अपने फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में शानदार सुधार दर्ज किया है।कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 34 फीसदी बढ़कर 3,145.01 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जो वित्त वर्ष 2025 में 2,354.79 करोड़ रुपये थी। सबसे खास बात यह रही कि कंपनी के मुनाफे (PAT) में 176 फीसदी का तगड़ा उछाल आया है। पिछले वित्तीय वर्ष के 46.07 करोड़ रुपये