भाकियू की मासिक बैठक में सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भृष्टाचार को रोकने के लिए सक्रिय साथियों को सौंपी   जिम्मेदारियां 

नगीना । भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भृष्टाचार व अधिकारियों को पूर्व में दिये गये मांग पत्रों पर कार्यवाही न होने पर चर्चा कर यूनियन के कुछ सक्रिय साथियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई।सोमवार को तहसील परिसर में महेश राजपूत की अध्यक्षता व राजीव चौहान के संचालन में  आयोजित भारतीय किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं के संबंध में अधिकारियों को पूर्व में दिये गये ज्ञापन पर कार्यवाही न होने पर चर्चा कर सरकारी कार्यालयों में बढ़ते भृष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की गई ।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबैठक में विधुत बिभाग द्वारा बिना घरेलू कनेक्शन.पर बिना जानकारी दिये लोड़ बढ़ाने , जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद करने तथा अधिकारियों की मिली भगत से क्षेत्र में पेड़ो के अवैध कटान पर चर्चा करते हुये प्रशासन से इन मामलों में कार्यवाही करने की मांग की गई तथा समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई ,तथा सक्रिय साथियों को संगठन की नई जिम्मेदारी देते हुये सर्व सहमति से मौहम्मद सलमान को तहसील सचिव ,यशपाल सिंह को तहसील संगठन मंत्री ,विकास चौहान को सचिव व जितेंद्र कुमार को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मासिक बैठक में तहसील अध्यक्ष सोनू विरक ,राजीव चौहान ,योगेंद्र सिंह ,नौशाद , हरपाल सिंह ,रणजीत सिंह ,बंटी चौधरी ,दयाराम ,चंद्रपाल सिंह ,महबूब प्रधान आदि यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *