महिलाओं ने निकाली भव्य सामूहिक कलश यात्रा,

शेरकोट । नगर के मोहल्ला फतेहनगर स्थित गढ़ी मंदिर में सोमवार शाम से प्रारंभ होने वाली दस दिवसीय मोक्षदायिनी शिवमहापुराण कथा से पूर्व नगर में भव्य सामूहिक कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 81 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया।कथा का आयोजन कथा व्यास पीठाधीश्वर आचार्य पंडित राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पूर्व विधि-विधान के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ गढ़ी मंदिर परिसर से हुआ। इसके बाद यात्रा चौधरियान, काजियान, वीरथला और अचारजान मोहल्लों से होकर गुजरी और पुनः गढ़ी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से चल रही थीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धार्मिक धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। पूरी यात्रा के दौरान नगर का वातावरण शिवमय नजर आया।आयोजकों के अनुसार दस दिवसीय शिवमहापुराण कथा में भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप और धार्मिक प्रसंगों का वर्णन कथा व्यास द्वारा किया जाएगा। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।कलश यात्रा में ममता देवी, किरण देवी, सुमन देवी, अनिता देवी, बबीता शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्था में मंदिर के पुजारी निपेंद्र शर्मा तथा कामेश्वर राजपूत का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *