बहराइच (महसी)l स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चित्तौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित कराने तथा बेहतर योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/सम्मान प्राप्त करने के बाद अधीक्षक डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही विभागीय योजनाओं एवं अभियानों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सम्मान मिलने पर सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय शर्मा मौजूद रहें।