बहराइच (नानपारा) lतहसील सभागार नानपारा में शनिवार को राष्ट्रीय पर होने के कारण सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 14 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, इनमें 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।समाधान दिवस में काली कुण्डा मंदिर समिति के व्यवस्थापक मुक्ति नाथ साहू के नेतृत्व में सरोवर में स्थित वर्षों पुराने शिव मंदिर के अस्तित्व पर उत्पन्न खतरे को लेकर शिकायत की गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित सरोवर की वह दीवार, जो नगर के गंदे पानी और सरोवर को अलग करती है, करीब 15 मीटर तक ध्वस्त हो गई है।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इसके चलते नगर का गंदा पानी सरोवर में पहुंच गया है और पानी के दबाव से प्राचीन शिव मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। इसको लेकर हिन्दू जनमानस में आक्रोश की स्थिति बताई गई।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी नानपारा रंग बहादुर को नाले की सफाई कराने तथा पंप लगाकर सरोवर से पानी निकलवाने के निर्देश दिए।वहीं फैजान खान पुत्र चांद अली ने गाटा संख्या 1297/2 पर मदन मुरारी आदि पर अवैध कब्जा करने तथा निर्माण सामग्री डालने की शिकायत की।सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर करीब दो माह से सड़क की पटरी खोदकर मंदिर के सामने मलबा एवं मिट्टी का ढेर लगाए जाने की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर श्रावण मास को देखते हुए तथा आगामी नवरात्रि से पूर्व कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।