कैसरगंज संपूर्ण समाधान दिवस में 19 मामले आए, दो का मौके पर निस्तारण

बहराइच ( कैसरगंज )lतहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 19 फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भेजते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की मौके पर सही एवं तथ्यपरक जांच करने के बाद ही रिपोर्ट प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette

बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि कैसरगंज क्षेत्र के दो गांवों में पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोग अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थानों पर रहें।डीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीण तत्काल हल्का लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार, एसडीएम अथवा पुलिस कर्मियों से संपर्क स्थापित करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीमें लगातार मुस्तैद रहेंगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच बी.सी. श्रीवास्तव, एडीएम कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव, तहसीलदार कैसरगंज मीना गौड़, सीएमओ बहराइच सहित जिले के तमाम आला अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *