गाजीपुर। रानीपुर की वनवासी बस्ती में सृष्टि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर वनवासी ने की। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन को देखकर समुदाय के कई लोग भावुक हो उठे।
कार्यक्रम की पूर्व सूचना समुदाय के लोगों को दी गई थी। संस्था की टीम निर्धारित समय पर बस्ती में पहुंची। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेंद्र वनवासी एवं उनकी पत्नी कुसुम देवी ने विशेष प्रयास किया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं और पुरुष एकत्र हुए और हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली।प्रभात फेरी के बाद सृष्टि सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं डायरेक्टर राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिताओं का संचालन स्टेट स्तर पर खेल चुकीं शिवांगी मौर्य की देखरेख में किया गया। संस्था की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को मिठाई भी वितरित की गई।इस अवसर पर सृष्टि सेवा ट्रस्ट के डायरेक्टर राजकुमार मौर्य, सदस्य राकेश कुमार यादव, सोनम राजभर, शोभा यादव एवं रामदुलार कुशवाहा सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।संस्था के संस्थापक राजकुमार मौर्य ने कहा कि ऐसे आयोजन समुदाय के बच्चों और लोगों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करते हैं। रानीपुर की बस्ती में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होना समुदाय के लिए एक यादगार अवसर रहा।