बड़हलगंज।सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल नरहरपुर में विद्यार्थी पद ग्रहण समारोह 2026 हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रफुल्ल सिंह, प्रधानाचार्य अजीत यादव एवं विशिष्ट अतिथि एस. के. सिंह, प्रधानाचार्य सेंट जेवियर स्कूल सिधुआपार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया।नव-निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ विशिष्ट अतिथि एस. के. सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।