लखनऊ। ऐशबाग लकड़ी मंडी स्थित उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल कार्यालय पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा ऐशबाग लकड़ी मंडी से होते हुए पीली कॉलोनी, ठग्गू मिष्ठान भंडार, बाबूलाल चौराहा, नक्खास चौराहा,यहियागंज गुरुद्वारा, सिद्धनाथ मंदिर, रकाबगंज चौराहा, शास्त्री नगर चौराहा, तिलक नगर होते हुए ऐशबाग लकड़ी मंडी में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल के अध्यक्ष(पू०प्र० पार्षद नगर निगम लखनऊ) देवाशीष “देव” उत्तर प्रदेश।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/ टिंबर एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री फरीद अहमद सिद्दीकी,महामंत्री रमजान अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप वर्मा, दीपक तिवारी, मुन्ना तिवारी, नजमुद्दीन सिद्दीकी, मंत्री अजय कुमार मिश्रा, हाशिम खान, वसीम खान, जितेंद्र सिंह महामंत्री लखनऊ सामिल ऑनर्स एसोसिएशन,सोनू कोषाध्यक्ष लखनऊ सामिल ऑनर्स एसोसिएशन, प्रेम शर्मा,अयाज खान, आनंद शर्मा, सचिन कंछल वरिष्ठ महामंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, पार्षद राजू दीक्षित, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा एवं रंजीत धानुक, मीडिया प्रभारी हरिकेश वर्मा, ऋषि, मोहम्मद मुख्तार एवं अन्य सदस्य सम्मिलित हुए।