प्रदेश में निश्चित रूप से बनेगी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सरकार 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के संगठन का विस्तार हो गया है। जिलों जिलों में कार्यालय भी खुलते जा रहे हैं। मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का कहना है कि प्रदेश में निश्चित रूप से राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की सरकार बनेगी।इस सप्ताह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यालय का उद्घाटन हुआ। वृंदावन रुक्मणी विहार स्थित गोल चक्कर के निकट राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के महानगर कार्यालय का उद्घाटन मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का प्रत्येक नागरिक महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार हिंदू-मुस्लिम एवं जातिवाद के मुद्दों के माध्यम से समाज में विद्वेष की भावना पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता ऐसे हथकंडों से प्रभावित होने वाली नहीं है और जागरूक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएगी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी ने कहा कि अति शीघ्र वृंदावन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को महानगर, नगर और ग्राम सभाओं के स्तर तक मजबूत करते हुए घर-घर तक पहुंचाया जाए।प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत अवस्थी एवं ब्रज प्रदेश प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त महानगर एवं नगर स्तर पर भी कार्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कार्यकर्ता जागरूकता के साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. रमाकांत भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष नवोदित गोस्वामी, उपाध्यक्ष संजय यादव, सचिव दीपक शर्मा ‘शिवा’, पंकज शर्मा, राजीव बंसल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *