जमानियां। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आते ही नगर कस्बा बाजार सहित पालिका मोड़ और स्टेशन बाजार चौक पर तिरंगे झंडों और देशभक्ति की सामग्री से दुकानें सज गई हैं। छोटे-बड़े झंडों, टोपियों, रिस्ट बैंड, बैज और तिरंगे रंगों के फैशनेबल सामानों की बहार है। जिन्हें खरीदने के लिए बच्चों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में उपलब्ध सामग्री और कीमतें तिरंगे झंडे: विभिन्न आकारों के सूती, खादी और साटन के झंडे 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। गांधी टोपी और आधुनिक तिरंगी टोपियां 50 रुपये से 150 रुपये तक में बिक रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ बैज और रिस्ट मेटल व फैब्रिक बैज, लेड-लाइट और सिल्क कॉर्ड वाले रिस्ट बैंड 30 रुपये से 60 रुपये तक में मिल रहे हैं। तिरंगे रंग के चश्मे, हेयर एक्सेसरीज, स्टिकर और थीम आधारित गुब्बारे भी बाजार में खास आकर्षण का केंद्र हैं। देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। स्कूलों व सरकारी कार्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए खरीदारी तेजी से चल रही है। बताया जा रहा है। कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने के लिए लोग बढ़-चढ़कर झंडे और बैज खरीद रहे हैं,स्वतंत्रता दिवस से पहले बाजारों में सजी तिरंगे की दुकानों और लोगों के उत्साह को इस वीडियो में देखा जा सकता है। फोटो