नई दिल्ली;लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है;”प्रिय देशवासियों, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।आज का दिन उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। देश को आजाद हुए करीब आठ दशक होने को है, और आज हमारे सामने एक नया संकल्प है। भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का संकल्प, जो अपने युवाओं की क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करें।हमारे देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, स्टार्टअप, खेल और हर क्षेत्र में हमारे नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों में हमारे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया।आज जरूरी है कि देश का हर युवा हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। हमारे नौजवान अपने सपने को भारत के विकास से जोड़े और अपने कर्तव्य को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाए। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब संकल्प लें कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसी संदेश के साथ एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।