राज्यमंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने किया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

गाजियाबाद। जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस की ओर से शुक्रवार को रामलीला मैदान कवि नगर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष में चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप ने अपने कर कमलों से किया। तत्पश्चात उन्होंने महर्षि विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने साथ का अवलोकन चित्र प्रदर्शनी भी किया।इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि
विभाजन की विभीषिका हमें देश की संस्कृति, सामाजिक ढांचे व आजादी की रक्षा के प्रति दायित्व की याद दिलाती है। एक तरफ 14 अगस्त, 1947 को जहां एक तरफ पूरा देश आजादी के जश्न मनाने की खुशी में झूम रहा था, वहीं उस समय के मुस्लिम लीग के मौहम्मद अली जिन्ना ने एक बहुत बड़ी साजिश रचकर धर्म के नाम पर देश का बंटवारा करा दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता की दूषित मानसिकता के आधार पर देश का बंटवारा हुआ। इसमें करीब दो से तीन करोड़ लोग बुरी तरह प्रभावित हुए। राज्यमंत्री ने कहा कि देश के विभाजन को देश की सबसे बड़ी त्रासदी के रुप में माना जाता है।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-payagpur-under-the-leadership-of-the-bdo-the-market-echoed-with-chants-of-bharat-mata-ki-jai/ इसमें कितने लोगों की जान गयी, इसका कोई प्रमाणिक संख्या तो नहीं है, लेकिन भारत व दूसरे देश के दावों के आधार पर करीब 20 लाख लोगों की हत्याएं होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को यह समझना चाहिए कि आजादी की लड़ाई में इतने लोग शहीद नहीं हुए, इससे कई गुना लोग आजादी मिलने के बाद देश के बंटवारे में मारे गये। राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। पडोसी देश आज भी आतंकवाद के माध्यम से भारत को कमजोर करने की कोशिश में लगा रहता है, लेकिन भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के आतंकवादियों का उनके घर में सफाया करने का काम किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से आये करीब पचास हजार, सिखों, हिन्दुओं व अन्य समुदाय के लोगों को अब योगी सरकार नागरिकता देने का काम कर रही है।इससे पहले अभिवाजित भारत से आकर गाजियाबाद आकर बसने वाले वरिष्ठ नागरिक जगदीश साधना, विनय कक्कड़, रमन मिलगानी आदि ने विभाजन की विभीषिका के संबंध में अपने अनुभव सुनाएं। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप जी के हाथों सम्मानित भी किया गया। चित्र प्रदर्शनी के उद्धाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल व संचालन अनिल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरव, एडीएम सिटी विकास कश्यप, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सिविल डिफेंस की उप नियंत्रक अनुराधा सिंह, भाजपा नेता सरकार एसपी सिंह, सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, सतीश चोपड़ा, हरमीत बख्शी सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *