के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में इंटर-हाउस बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित

कोतवाली देहात । के एस चिल्ड्रन्स एकेडमी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर-हाउस बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं विषयपरक बोर्ड सजाए।प्रतियोगिता में प्रत्येक हाउस को अलग-अलग पर्व एवं सांस्कृतिक विषय प्रदान किए गए। एयर हाउस द्वारा मैरी क्रिसमस, अर्थ हाउस द्वारा दीपावली तथा वॉटर हाउस द्वारा गुरु नानक जयंती विषय पर बोर्ड सजाया गया। वहीं फायर हाउस ने भी अपनी रचनात्मकता, आकर्षक प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट सजावट के साथ देश प्रेम, संविधान, राष्ट्रीय चिन्ह आदि का विस्तृत रूप से व्याख्यान ने   निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान फायर हाउस ने प्राप्त किया, जिसकी हाउस इंचार्ज शिवानी चौधरी रहीं।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बोर्ड को विस्तृत रूप से व्याख्यान प्राणिक द्वारा किया गया द्वितीय स्थान एयर हाउस ने प्राप्त किया, जिसकी हाउस इंचार्ज रेणुका गौतम रहीं। वहीं तृतीय स्थान अर्थ हाउस ने प्राप्त किया, जिसकी हाउस इंचार्ज पारुल मेहरा रहीं।प्रतियोगिता का मूल्यांकन एक्टिविटी इंचार्ज मानसी अग्रवाल, सोनम मित्तल एवं अंतिल चौधरी द्वारा किया गया। निर्णायकों ने बोर्ड की विषयवस्तु, रचनात्मकता, सजावट, रंग संयोजन, प्रस्तुतीकरण एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं हाउस इंचार्ज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना एवं अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *