स्थानीय जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

बेहट। गुरुवार को स्थनीय जनता इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व विधार्थियों ने कस्बे में हर घर तिरंगा रैली निकाली। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद्र सागर ने उद्घाटन कर रैली को रवाना किया।रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा सभी स्वयंसेवक, विद्यार्थी गण अपने देश के सम्मान व एकता के प्रतीक तिरंगे झंडे को प्रत्येक घर प्रतिष्ठान संस्था तथा कार्यालय पर फहराकर अपने आप को गौरवान्वित होने का एहसास करें। इसी राष्ट्रीय ध्वज के बैनर तले हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने इसकी सुरक्षा में सम्मान करते हुए देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराया था।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ स्वयंसेवकों ने पांचवीं बार आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा रैली निकालकर स्थानीय नागरिकों को देश की आन बान शान तिरंगे ध्वज को अपने घरों में फहराने का संदेश दिया।  यह हर घर तिरंगा रैली बेहट के विभिन्न गली मोहल्ले से होकर तहसील प्रांगण में पहुंची। तहसील प्रांगण में बेहट उपजिलाधिकारी विकास कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर देश सेवा एवं सुरक्षा में लगे रहने का आह्वान किया। यह हर घर तिरंगा रैली विभिन्न देशभक्ति के जय घोष के साथ कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार गौतम के निर्देशन में तहसील से वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर राजेश त्यागी, प्रदीप चैधरी, आकाश कुमार, रंजीत विश्वकर्मा, शिव कुमार, राजीव रुहेला आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *