सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान का तिरंगे अंगवस्त्र से स्वागत करते हुए उन्हें खादी का तिरंगा भेंट किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान ने कहा कि जिला व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं सामाजिक पर्वों में भी सक्रिय भागीदारी करता है, जिसके लिए व्यापारी वर्ग बधाई और साधुवाद का पात्र है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि वीर शहीदों की कुर्बानियों, देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने आह्वान किया कि 13, 14 और 15 अगस्त को सभी नागरिक, संगठन एवं संस्थाएं स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और दीपमालिका करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय उत्सव है। जिला व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि पूरे जनपद में विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। व्यापारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय सहभागिता की जा रही है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल पटेल, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, राजीव अग्रवाल, संजय माहेश्वरी, राजकुमार वर्मा, हरीश खुंगर, पंकज धमीजा, द्वारकानाथ बजाज, अशोक मलिक, के.एल. दावड़ा, किशोर मानकटला, सुनील धमीजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।