सावन शिव तरंग कार्यक्रम का आयोजन, धार्मिक एवं आध्यात्मिक झांकियां प्रस्तुत

गंगोह। गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी में सावन शिव तरंग कार्यक्रम का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा 12 ज्योतिर्लिंग, कैलाश पर्वत, रामेश्वरम्, अमरनाथ गुफा, खाटू श्याम सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सुनील गर्ग, जीवीना गुप्त, सुधा तायल, उषा गोयल, नीरज अग्रवाल, उमेश गोयल, प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता, प्रधानाचार्य लिटिल अग्रवाल उप प्रधानाचार्य दीपक सैनी, कोआर्डिनेटर उमा गर्ग, वंदना वर्मा, अंजलि गर्ग ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में कक्षा प्ले से कक्षा 5 तक के बच्चों ने कांवड़ यात्रा प्रस्तुत किया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/शिवभक्तों ने सुंदर कांवड़ सजाकर, भगवान शिव के जयकारों के साथ शिवमय वातावरण बना दिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा 12 ज्योतिर्लिंग, कैलाश पर्वत, रामेश्वरम्, अमरनाथ गुफा खाटू श्याम सहित अनेक धार्मिक एवं आध्यात्मिक झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। बच्चे वेशभूषा, कांवड़ सज्जा और आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति देकर सब का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए अतिथियों का अभिभावकों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया और बच्चों को आशीर्वाद देकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *