पुरानी रंजिश में चले तेजधार हथियार, कई घायल; अस्पताल के बाहर भी हमले का आरोप

दीनानगर / गुरदासपुर: दीनानगर हलके के अंतर्गत आते गांव नारदा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया है। पहले पक्ष के घायल युवक राहुल मसीह ने बताया कि शाम को काम से लौटने के बाद जब उसे चाचा से मारपीट की खबर मिली, तो वह बचाव के लिए मौके पर पहुंचा।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ राहुल का आरोप है कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर और उसके चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। हद तो तब हो गई जब परिजन घायल राहुल को स्कैन के लिए ले जा रहे थे, तो हमलावरों ने सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर भी उन पर दोबारा हमला बोल दिया। राहुल के अनुसार हमले में चार स्थानीय युवकों के साथ बाहर से बुलाए गए गुंडे शामिल थे। वहीं दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है और अपना पक्ष पुलिस के समक्ष रखने की बात कही है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और पीड़ित परिवारों ने पुलिस प्रशासन से मामले की बिना किसी पक्षपात के निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *