गागलहेड़ी। आस्था, सेवा और समर्पण की मिसाल बने शिव भक्त कांवड़ सेवा शिविर कैलाशपुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे सेवादारों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार देर शाम शिविर संयोजक नलनीश शर्मा उर्फ जुग्गी भाई एवं उनकी माता बाला ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाने वाले मेें पंचायत सचिव अजय कुमार सिंह, रजनीश सैनी, रजत सैनी, बालेश सैनी, पंडित विपिन शर्मा, रजत चावला, मानव भट्ट, रमेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन और प्रमोद सिंह शामिल रहे।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/कैलाशपुर स्थित शिव मंदिर में शिव भक्त कांवड़ सेवा शिविर पिछले करीब 25 वर्षों से कांवड़ियों की सेवा कर रहा है। शिविर में हर वर्ष दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भोजन, नाश्ता, स्नान, मेडिकल थेरेपी के साथ रात में ठहरने और आराम करने की व्यवस्था की जाती है। सेवा भाव से संचालित यह शिविर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए राहत और सहारे का केंद्र बना रहता है। शिविर के संचालन में पंचायत सचिव अजय कुमार सिंह, भाजपा महानगर मंत्री राजेश जोहरी, रजनीश सैनी, रजत सैनी, बालेश सैनी, पंडित विपिन शर्मा, रजत चावला, मानव भट्ट, रमेश कुमार, संजीव कुमार, राजेश कुमार, अर्जुन और प्रमोद सिंह समेत ग्रामीणों का सहयोग रहा।