गागलहेड़ी। हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को भाजपा मंडल गागलहेड़ी इकाई की ओर से कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में शान से लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से कस्बे का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा में स्कूली बच्चों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यात्रा का नेतृत्व पूर्व मेयर संजीव वालिया, समाजसेवी डॉ. कर्ण सिंह सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलबीर राणा, योगेश कुमार, मंडल अध्यक्ष ब्रिजेंद्र धीमान, भाजपा नेता आदित्य राणा, राजेश जौहरी और अमित चैधरी ने किया।
read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ यात्रा के दौरान लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में अरुण प्रताप सिंह राणा, डॉ अमित सैनी, राजपाल शर्मा, योगेश प्रधान, प्रधान बीना सैनी, अन्नू सैनी, अरुण यादव, संजय सैनी, बसंत राणा, लोकेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष मा. मोहन, रामनाथ प्रधान, सहकारी समिति अध्यक्ष मित्रपाल, जनेश्वर शर्मा, बिजेंद्र प्रधान, विजेंद्र पाल, सुलेश्वर कश्यप, मुनीश धीमान, धनराज सिंह, बालेश कश्यप, जगपाल कश्यप, प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे।