चिलकाना। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाले स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा के साथ हुई। इसके बाद पंडित योगेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव परिवार और श्री पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों का फलाधिवास एवं पुष्पाधिवास कराया। मूर्ति स्थापना से पूर्व चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि मूर्ति स्थापना से पहले धार्मिक परंपराओं के अनुसार विभिन्न पूजन विधियां कराई जा रही हैं। इसी क्रम में तीसरे दिन भगवान शिव परिवार एवं पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों का फलाधिवास और पुष्पाधिवास कराया गया। सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में रामपाल सैनी, राजपाल सैनी, मनदीप सैनी और रवि सैनी सपत्नीक शामिल रहे। इस अवसर पर सुशील सैनी, प्रेम सैनी, विनोद सैनी, श्याम कुमार, निपुण, अंकित, दीपांशु, हर्ष, तन्नू, वासु, दीपक, रीना, पूजा, शिखा, निशा, रेनू और अजय सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।