नानौता। राजकीय महाविद्यालय नानौता में श्हर घर तिरंगा अभियान-2026श् के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रंगोली बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही स्वतंत्रता आन्दोलन पर आधारित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गरिमा चैधरी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को झंडा फहराने के सही और प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह चैहान एवं डॉ. इंदु ने श्हर घर तिरंगा अभियानश् के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने छात्रों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने नशा न करने की शपथ भी ली। निबंध प्रतियोगिता में नन्दनी प्रथम, कीर्ति सैनी द्वितीय, खुशबू तृतीय बी.ए. पंचम सेमेस्टर। भाषण प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, अंजलि क्ष्तिीय व प्रियवृत तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, कीर्ति व संजना क्ष्तिीय तथा सुनंदा व शालू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह तथा श्रीमती रीना आर्या ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।