काशी से चलकर पंजाब जा रही गुरु रविदास कलश यात्रा का विधायक सहित कस्बा वासियों ने किया  स्वागत

नागल। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की नगरी काशी बनारस से चलकर कस्बा नागल पहुंची गुरु रविदास कलश यात्रा का भाजपा के क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम सहित श्रद्धालुओ ने जोरदार स्वागत किया। गुरुद्वारा रोड स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास दरबार में भूमि पूजन कर  विधायक देवेंद्र निम ने अपने सिर पर कलश रखते हुए मेंन बाजार स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/इस अवसर पर अतिथियों द्वारा संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के उपदेशों पर चलने एवं उनसे प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, अरुण त्यागी, देवेन्द्र धवलहार, कृष्णपाल रिंगल, रविकांत, मांगेराम, बिसमपाल प्रधान, शिवम प्रधान, चंद्रपाल नीटू प्रधान, मनोज प्रधान, प्रमोद प्रधान, रफल भगत, ओमप्रकाश, सुन्नू पहलवान, बसंत कुमार, इलमचंद समेत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *