पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय पंजे से किया हमला, वन दरोगा घायल

शेरकोट ।कई दिनों से ग्राम हरेवली में ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। हालांकि, गुलदार को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाते समय उसने अचानक पंजे से हमला कर वन दरोगा को घायल कर दिया। घायल वन दरोगा को उपचार के लिए धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, गुलदार की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने बुधवार को ग्राम प्रधान मोहन सिंह के घर के समीप पिंजरा लगाया था। शुक्रवार देर रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही वन दरोगा सत्यवीर यादव वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/टीम ने गुलदार को पिंजरे सहित सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी शुरू की। इसी दौरान गुलदार ने अचानक पंजा बाहर निकालकर वन दरोगा सत्यवीर यादव पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। टीम के अन्य सदस्यों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और गुलदार को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।वन विभाग के अनुसार, पकड़ा गया गुलदार मादा है और उसकी उम्र करीब चार वर्ष बताई जा रही है। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर से आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई दिनों से गुलदार की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *