धामपुर–स्योहारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की भिड़ंत में तीन घायल

स्योहारा। धामपुर–स्योहारा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *