स्योहारा। श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव सेवा समिति मनोकामना महाकाली मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर में कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांवड़ यात्रियों की सेवा का संकल्प लिया।शिविर में कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दूर-दराज से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवड़ यात्रियों को शिविर में हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के विश्राम और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।शिविर के शुभारंभ अवसर पर धार्मिक वातावरण बना रहा। उपस्थित लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की कामना की।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा को भगवान शिव की सेवा के समान माना जाता है और इसी भावना के साथ प्रत्येक वर्ष सेवा शिविर लगाया जाता है।इनकी रही प्रमुख सहभागिता कार्यक्रम में समिति के संरक्षक संजय जैन, घसीटा सिंह, शैलेंद्र कुमार उर्फ बब्बू भाई, प्यारेलाल सैनी, राजीव भंडारी, शशांक बिश्नोई, डॉ. विनीत देवरा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार भटनागर, अमित शर्मा, अरविंद वाल्मीकि, मोनू उर्फ शेट्टी, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. राज बहादुर, सुरेंद्र सैनी, धर्मवीर प्रजापत, सतीश प्रजापत, कांता प्रसाद, पुष्पक, बानो पुष्पक, शोवीर सिंह, थाना प्रभारी संजय कुमार सहित पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही।इसके अलावा संजय भंडारी, उपाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, रोहित कुमार, मोहन रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, बलवंत सैनी, चेतराम सिंह, शोवीर सिंह, अमित कुमार, प्रमोद वाल्मीकि, धर्मपाल वाल्मीकि, राजवीर सिंह त्यागी सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल से सौरभ सैनी, पिंटू गोला, विकास तोमर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सहभागिता की। सभी ने कांवड़ यात्रियों की सेवा में अपना योगदान देने और शिविर को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।शिव सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री को श्रद्धा और सम्मान के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।