बिजली लाइन चोरों का आतंक

स्योहारा। थाना क्षेत्र में बिजली की एलटी लाइन चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ग्राम पाइंदापुर के जंगल में बीती रात चोरों ने 21 बिजली के खंभों के बीच लगी एलटी लाइन काटकर चोरी कर ली। बड़ी संख्या में बिजली के तार चोरी होने से किसानों में हड़कंप मच गया और कई नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने बिजली की लाइन गायब देखी तो इसकी सूचना विद्युत विभाग और पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस तथा विद्युत विभाग के लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना मिलने के कई घंटे बाद जेई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे, जिसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी रही और उन्होंने जेई के प्रति अपना विरोध जताया।बताया गया कि चोरों ने पाइंदापुर निवासी जदीप सिंह, यशपाल सिंह, दिवेश कुमार, विनीत कुमार, रोबिन कुमार, कपिल कुमार, अरविंद कुमार, सतबीर सिंह, संजीव सिंह राणा, महेश कुमार और विपिन कुमार के नलकूपों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन को निशाना बनाया। 21 खंभों के बीच लगी एलटी लाइन काटकर ले जाने से इन किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/
29 जुलाई की वारदात का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
क्षेत्र में बिजली लाइन चोरी की घटनाओं का सिलसिला नया नहीं है। इससे पहले 29 जुलाई की रात ग्राम बहादुरपुर के जंगल से छह खंभों की एलटी लाइन चोरी कर ली गई थी। इस घटना में ओंकार सिंह और कमलजीत सिंह के नलकूपों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त घटना का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
पिछली चोरी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि चोरों ने पाइंदापुर में 21 खंभों की लाइन काटकर पुलिस को एक और चुनौती दे दी। लगातार हो रही वारदातों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।फसलों की सिंचाई को लेकर किसान परेशानकिसानों का कहना है कि बिजली की लाइन चोरी होने का सीधा असर उनकी फसलों पर पड़ रहा है। इस समय खेतों में सिंचाई की आवश्यकता है और नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और विद्युत विभाग से चोरी गई लाइन को जल्द पुनः स्थापित कराने तथा चोरों के गिरोह का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *